दलौदा: कलेक्टर ने ग्राम गुलियाना में बेलर से अलसी डंठल संग्रहण प्रक्रिया का निरीक्षण किया
कलेक्टर अदिती गर्ग ने ग्राम गुलियाना में किसान जगदीश माली के खेत पर पहुंचकर अलसी के डंठलों को बेलर मशीन की सहायता से एकत्रित करने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। जिले में कृषि अपशिष्ट के प्रभावी उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अलसी के डंठल से रेशा (फाइबर) निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की जा रही है,