चूरू: चूरू में बड़ी वारदात से पहले युवक को अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jun 27, 2026 चूरू की सिद्धमुख पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी निश्चय प्रसाद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान हिसार निवासी 27 वर्षीय शशि कुमार को पकड़ा गया।