महासमुंद: ग्राम कछारडीह में पार्सल वाहन पलटने के बाद वाहन से पार्सल चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
ग्राम कछारडीह में पार्सल वाहन पलटने के बाद वाहन से पार्सल चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला कोमाखान टूहलू चौकी क्षेत्र का है। रायपुर निवासी हेतराम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह कोरियर सर्विस का काम करता है।