महासमुंद: जिले में बिना इजाजत के काटा प्रतिबंधित कौहा पेड़:लगानी और सरकारी जमीन में लगे थे, SDM बोले- शिकायत के बाद होगी कार्रवाई
महासमुंद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कांपा के आश्रित ग्राम परसवानी में लगानी और सरकारी जमीन में लगे इमारती कौहा के 60 से 70 हरे-भरे पेड़ को बिना किसी इजाजत के काट दिया गया है। काटे गए पेड़ के कई गोले तो अज्ञात लोग लेकर चले गए और अब भी बड़े गोले मौके पर पड़े हुए हैं।