महासमुंद: ग्राम बिरकोनी मे 2 युवकों के साथ मारपीट करने वाले 3 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज
आरोपी सुभाष ध्रुव, अमन ध्रुव और मिट्ठू निषाद ने किसी बात को लेकर प्रार्थी सोनू ध्रुव और उसके दोस्त जितेन्द्र के साथ गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ-मुक्का, पत्थर और धारदार चाकू जैसे हथियार से मारपीट कर दी । घटना में प्रार्थी के माथा व जबडा के पास जबकि जितेन्द्र के सिर व गला के पास चोटें आईं। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है