Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
No video available

रतलाम नगर: सिंधिया जी ने भी बता दिया वास्तव में बटन कौनसा दबाना है "निश्चित ही असत्य पर सत्य की जीत होगी"

Ratlam Nagar, Ratlam | Nov 1, 2020

MORE NEWS

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा म.प्र. जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), भोपाल के माध्यम से नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम “नशामुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” सप्ताह (17 जून से 26 जून 2026) के अंतर्गत 24 जून बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, शासकीय मेडिकल कॉलेज से सहायक प्राध्यापक डॉ. गौरव चित्तौड़ा, नारकोटिक्स विभाग जिला प्रभारी श्री आदर्श योगी, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री रजत नागदा, श्री जय कुमार गुप्ता, समन्वयक वाल्मी, एनमस अल्कोहल श्री नवीन पाल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सुश्री बी.के. सीमा, गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक श्री विवेक चौधरी, पतंजलि युवा स्वाभिमान के जिला प्रभारी श्री विशाल कुमार वर्मा, पुलिस विभाग रतलाम से कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती लिलियन मालवीय, जिला योग प्रभारी श्रीमती आशा दुबे एवं आनंद विभाग जिला समन्वयक श्रीमती सीमा अग्निहोत्री की उपस्थिति में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को कानूनी जागरूकता के साथ नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक जागरूकता पहुंचाकर नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने प्रशिक्षित मास्टर वॉलंटियर्स से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों का संचालन कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
डॉ. गौरव चित्तौड़ा ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली, योग, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का संदेश दिया। श्री आदर्श योगी ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, नशे से जुड़े अपराधों तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए समाज को सजग एवं सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई में प्रशासन एवं समाज दोनों की सहभागिता आवश्यक है। श्री रजत नागदा ने प्रशिक्षण के दौरान मास्टर वॉलंटियर्स की भूमिका, सामुदायिक जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन एवं अभियान की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक नशामुक्त भारत अभियान के वास्तविक परिवर्तनकारी दूत बनेंगे। श्री जय कुमार गुप्ता ने कहा कि नशामुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संदेश दिया।
प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों के साथ-साथ अल्कोहोलिक्स एनॉनिमस (ए.ए.) के सदस्यों द्वारा भी मास्टर वॉलंटियर्स को नशे की रोकथाम, पुनर्वास, सघन प्रचार-प्रसार, सामाजिक चेतना जागृत करने तथा जनसामान्य को अभियान से जोड़ने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 150 से अधिक मास्टर वॉलंटियर्स उपस्थित थे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी 150 से अधिक मास्टर वॉलंटियर्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह प्रशिक्षित टीम अब जिले के प्रत्येक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जाकर नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता गतिविधियों का संचालन करेगी तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर नशामुक्ति पर आधारित उड़ान सिने फिल्म के श्री कमलेश पाटीदार के निर्देशन में निर्मित “बदलाव” शॉर्ट मूवी के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों एवं उससे मुक्ति के सकारात्मक संदेश को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा किया गया तथा समापन पर विभाग की ओर से श्री दिलीप सिसौदिया ने आभार व्यक्त किया गया। उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी ।
#JanSampark #ratlam

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा म.प्र. जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी), भोपाल के माध्यम से नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वॉलंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम “नशामुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” सप्ताह (17 जून से 26 जून 2026) के अंतर्गत 24 जून बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा, शासकीय मेडिकल कॉलेज से सहायक प्राध्यापक डॉ. गौरव चित्तौड़ा, नारकोटिक्स विभाग जिला प्रभारी श्री आदर्श योगी, राज्य स्तरीय प्रशिक्षक श्री रजत नागदा, श्री जय कुमार गुप्ता, समन्वयक वाल्मी, एनमस अल्कोहल श्री नवीन पाल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सुश्री बी.के. सीमा, गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक श्री विवेक चौधरी, पतंजलि युवा स्वाभिमान के जिला प्रभारी श्री विशाल कुमार वर्मा, पुलिस विभाग रतलाम से कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती लिलियन मालवीय, जिला योग प्रभारी श्रीमती आशा दुबे एवं आनंद विभाग जिला समन्वयक श्रीमती सीमा अग्निहोत्री की उपस्थिति में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री नीरज पवैया ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को कानूनी जागरूकता के साथ नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती संध्या शर्मा ने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक जागरूकता पहुंचाकर नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने प्रशिक्षित मास्टर वॉलंटियर्स से अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियों का संचालन कर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। डॉ. गौरव चित्तौड़ा ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ जीवनशैली, योग, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का संदेश दिया। श्री आदर्श योगी ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, नशे से जुड़े अपराधों तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए समाज को सजग एवं सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई में प्रशासन एवं समाज दोनों की सहभागिता आवश्यक है। श्री रजत नागदा ने प्रशिक्षण के दौरान मास्टर वॉलंटियर्स की भूमिका, सामुदायिक जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन एवं अभियान की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्वयंसेवक नशामुक्त भारत अभियान के वास्तविक परिवर्तनकारी दूत बनेंगे। श्री जय कुमार गुप्ता ने कहा कि नशामुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संदेश दिया। प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के विषय-विशेषज्ञों के साथ-साथ अल्कोहोलिक्स एनॉनिमस (ए.ए.) के सदस्यों द्वारा भी मास्टर वॉलंटियर्स को नशे की रोकथाम, पुनर्वास, सघन प्रचार-प्रसार, सामाजिक चेतना जागृत करने तथा जनसामान्य को अभियान से जोड़ने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के 150 से अधिक मास्टर वॉलंटियर्स उपस्थित थे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी 150 से अधिक मास्टर वॉलंटियर्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह प्रशिक्षित टीम अब जिले के प्रत्येक शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जाकर नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता गतिविधियों का संचालन करेगी तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर नशामुक्ति पर आधारित उड़ान सिने फिल्म के श्री कमलेश पाटीदार के निर्देशन में निर्मित “बदलाव” शॉर्ट मूवी के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों एवं उससे मुक्ति के सकारात्मक संदेश को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा किया गया तथा समापन पर विभाग की ओर से श्री दिलीप सिसौदिया ने आभार व्यक्त किया गया। उपस्थितजनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गयी । #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा जिला चिकित्सालय पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक एवं स्टाफ की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में ईको मशीन टी एम टी, सीटी स्कैन,  डायलिसिस एक्स रे कक्ष, सर्जिकल वार्ड , ओ पी डी , माइनर ओटी , महिला मेडिसिन वार्ड, लैबोरेट्री , ब्लड बैंक किचन , अस्पताल में साफ सफाई, उपलब्ध वेंटीलेटर एवं अन्य संसाधनों की संख्या की स्थिति , आईसीयू कक्ष, ट्रॉमा सेंटर, फिजियोथैरेपी कक्ष, ऑर्थोपेडिक वार्ड , ड्रग स्टोर ,  सर्जिकल ऑपरेशन थिएटर ,  सहित पूरे अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने चिकित्सकों की समय पर उपस्थिती, मरीजो को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रदायगी, सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता उनका वितरण , साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने, ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित रखने, डायलिसिस के दौरान मरीजों को सुविधापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने , सभी प्रकार की आवश्यक लैबोरेट्री जांच सुविधा उपलब्ध कराने आदि के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिए तथा जन सामान्य को दी जा रही सेवाओं की मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली । 
सीएमएचओ के भ्रमण के दौरान सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह , डॉ अंकित जैन, डॉ जीवन चौहान, डॉ निर्मल जैन, डॉ प्रणव मोदी, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर , एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
#JanSampark #ratlam

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा जिला चिकित्सालय पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने अस्पताल में चिकित्सक एवं स्टाफ की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में ईको मशीन टी एम टी, सीटी स्कैन, डायलिसिस एक्स रे कक्ष, सर्जिकल वार्ड , ओ पी डी , माइनर ओटी , महिला मेडिसिन वार्ड, लैबोरेट्री , ब्लड बैंक किचन , अस्पताल में साफ सफाई, उपलब्ध वेंटीलेटर एवं अन्य संसाधनों की संख्या की स्थिति , आईसीयू कक्ष, ट्रॉमा सेंटर, फिजियोथैरेपी कक्ष, ऑर्थोपेडिक वार्ड , ड्रग स्टोर , सर्जिकल ऑपरेशन थिएटर , सहित पूरे अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने चिकित्सकों की समय पर उपस्थिती, मरीजो को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की प्रदायगी, सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता उनका वितरण , साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने, ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित रखने, डायलिसिस के दौरान मरीजों को सुविधापूर्ण सेवा उपलब्ध कराने , सभी प्रकार की आवश्यक लैबोरेट्री जांच सुविधा उपलब्ध कराने आदि के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश दिए तथा जन सामान्य को दी जा रही सेवाओं की मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली । सीएमएचओ के भ्रमण के दौरान सिविल सर्जन डॉ ए पी सिंह , डॉ अंकित जैन, डॉ जीवन चौहान, डॉ निर्मल जैन, डॉ प्रणव मोदी, डिप्टी मीडिया अधिकारी श्रीमती सरला वर्मा, डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर , एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 203 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
     जनसुनवाई में आवेदक चन्दनमल निवासी ग्राम उमर तहसील रावटी ने बताया कि 15 मई 2025 को भूमि के सीमांकन हेतु संबंधित कार्यालय को आवेदन दिया था परंतु आज दिनांक तक भूमि का सीमांकन नहीं हो पाया है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रावटी को निर्देशित किया गया। आवेदक सुरेश पिता बाबूलाल निवासी ग्राम भूतेडा ने भूमि के नक्शे का बंटाकन करने के लिए आवेदन दिया कार्यवाई हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। 
जनसुनवाई आवेदिका सविता ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना अर्न्तगत डोसीगाँव में ब्लॉक ए में आवास मिला है परन्तु आवास मे जल की सुविधा नहीं मिल पा रही है जबकि वे नियमित रूप से जल कर जमा कर रहे हैं। कार्यवाई हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। आवेदक रूघनाथ आंजना पिता भेर निवासी कोटकराडिया तहसील ताल ने ड्रोन खसरे में संसोधन करने के लिए आवेदन दिया कार्यवाई हेतु तहसीलदार ताल को निर्देशित किया गया।
#jansampark #ratlam

कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदको को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 203 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में आवेदक चन्दनमल निवासी ग्राम उमर तहसील रावटी ने बताया कि 15 मई 2025 को भूमि के सीमांकन हेतु संबंधित कार्यालय को आवेदन दिया था परंतु आज दिनांक तक भूमि का सीमांकन नहीं हो पाया है। कार्यवाही हेतु तहसीलदार रावटी को निर्देशित किया गया। आवेदक सुरेश पिता बाबूलाल निवासी ग्राम भूतेडा ने भूमि के नक्शे का बंटाकन करने के लिए आवेदन दिया कार्यवाई हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई आवेदिका सविता ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना अर्न्तगत डोसीगाँव में ब्लॉक ए में आवास मिला है परन्तु आवास मे जल की सुविधा नहीं मिल पा रही है जबकि वे नियमित रूप से जल कर जमा कर रहे हैं। कार्यवाई हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया। आवेदक रूघनाथ आंजना पिता भेर निवासी कोटकराडिया तहसील ताल ने ड्रोन खसरे में संसोधन करने के लिए आवेदन दिया कार्यवाई हेतु तहसीलदार ताल को निर्देशित किया गया। #jansampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर में आयोजित '36वां दीक्षांत समारोह'

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

म.प्र. सरकार आध्यात्मिक एवं पुरातात्विक धरोहर के आधुनिकीकरण की दिशा में अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री  चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कालिका माता मंदिर परिसर के आधुनिकीकरण की कार्ययोजना के संबंध में बैठक कर विस्तार से चर्चा की।
 बैठक के दौरान इंजीनियरों द्वारा कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि कालिका माता मंदिर परिसर का नया रुप महाकाल लोक से भी सुंदर दिखाई देगा। प्रस्तावित नक्शे के अनुसार झाली तालाब परिसर अष्टकोणीय रुप में विकसित किया जा रहा है। इसके अष्ट कोण के प्रत्येक कोण पर माताजी की मूर्ति के स्वरुपों की आकर्षक झांकी दिखाई देगी, इसमें माँ दुर्गा के नौ रुपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री का दर्शन कर सकेंगे। बैठक के दौरान प्रवेश और निर्गम मार्ग, कालिका माता मंदिर का विस्तृत स्वरुप, झाली तालाब का स्वरुप, बगीचा, भोजन का स्टाल, पार्किंग झोन, टायलेट ब्लॉक, छायादार मार्ग आदि को लेकर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई।
Jansampark Madhya Pradesh 
#JanSampark #ratlam

म.प्र. सरकार आध्यात्मिक एवं पुरातात्विक धरोहर के आधुनिकीकरण की दिशा में अग्रसर है। कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप, महापौर श्री प्रहलाद पटेल एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कालिका माता मंदिर परिसर के आधुनिकीकरण की कार्ययोजना के संबंध में बैठक कर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान इंजीनियरों द्वारा कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि कालिका माता मंदिर परिसर का नया रुप महाकाल लोक से भी सुंदर दिखाई देगा। प्रस्तावित नक्शे के अनुसार झाली तालाब परिसर अष्टकोणीय रुप में विकसित किया जा रहा है। इसके अष्ट कोण के प्रत्येक कोण पर माताजी की मूर्ति के स्वरुपों की आकर्षक झांकी दिखाई देगी, इसमें माँ दुर्गा के नौ रुपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री का दर्शन कर सकेंगे। बैठक के दौरान प्रवेश और निर्गम मार्ग, कालिका माता मंदिर का विस्तृत स्वरुप, झाली तालाब का स्वरुप, बगीचा, भोजन का स्टाल, पार्किंग झोन, टायलेट ब्लॉक, छायादार मार्ग आदि को लेकर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई गई। Jansampark Madhya Pradesh #JanSampark #ratlam

Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

रतलाम नगर: सिंधिया जी ने भी बता दिया वास्तव में बटन कौनसा दबाना है "निश्चित ही असत्य पर सत्य की जीत होगी" - Ratlam Nagar News