बाह: भूपालपुरा में शराब के नशे में पिता ने पत्नी और 13 वर्षीय बेटे पर कुल्हाड़ी से किया खूनी हमला
थाना बाह क्षेत्र के गांव भूपालपुरा में घरेलू विवाद के दौरान शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 13 वर्षीय बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में सरिता (40) और बेटा रॉकी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी-64 ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया। शनिवार शाम 6 बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनील शराब और जुए का आदी है। पीड़ित