मुज़फ्फरनगर: बालाजी चौक पर एक दुकान के बेसमेंट में लगी भयंकर आग दमकल विभाग की गाड़ी ने बुझाई आग
रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के बालाजी चौक पर एक दुकान के बेसमेंट में अचानक ही आग लग गई। आग लगने से वहां पर अफरा तफरी मच गई। जिसको लेकर वहा पर मौजूद लोगों के द्वारा तुरंत ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी के द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जिसमें दुकानदार का हजारों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।