कन्नौज ब्रेकिंग: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की कस्बा चौकी के अंतर्गत मोहल्ला जेरकिला व बजरिया में मस्जिद के पास खुलेआम जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई लोग रुपये लगाकर दांव खेलते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह जुआ प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलता है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लोगों ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज से मामले की जांच कर जुआ पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
#Kannauj #Chhibramau #BreakingNews #ViralVideo #UttarPradesh