बाराहाट: बाराहाट बाजार में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किया गया
Barahat, Banka | Apr 5, 2026 बाराहाट बाजार स्थित अतिथिशाला में रविवार को भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के तहत बांका विधानसभा के बाराहाट मंडल का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल ने किया । प्रशिक्षण शिविर सात सत्रों में आयोजित हुआ ।