धमतरी: बोड़रा खार में लगी भीषण आग, कई एकड़ में लगे चना और सरसों की फसल को हुआ नुकसान
मिली जानकारी के अनुसार बोड़रा क्षेत्र के खेतों में भीषण आग लगने से किसानों को जमकर नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 40 से 50 एकड़ खेतों में आग फैल गई। जिससे चना, सरसों और गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों के अनुसार लगभग 5 एकड़ में लगी चने की फसल पूरी तरह जल गई। वहीं करीब 2 एकड़ सरसों की फसल भी आग की चपेट में आ गई, इसके अलावा मवेशियों के लिए।