घाघरा: एसपी के निर्देश पर घाघरा थाना के पास पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, कई मोटरसाइकिलें ज़ब्त
Ghaghra, Gumla | Mar 31, 2026 घाघरा थाना के मुख्य गेट के समीप गुमला एसपी के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में 3 दर्जन से ऊपर वाहनों की जांच की गई।जिसमें बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे कई मोटरसाइकिल चालक को रोका और मोटरसाइकिल को जप्त किया गया।पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चला रहे कई लोगों की जान चली जाती है।