जबलपुर: IIITDM में NCC कैंप में हड़कंप, ट्रेनिंग में आए 30-35 बच्चे लू या फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार, अस्पताल में इलाज जारी
संस्कारधानी के IIITDM संस्थान में चल रहे एनसीसी (NCC) कैंप में उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब ट्रेनिंग ले रहे करीब 30 से 35 बच्चों की तबीयत एकाएक बिगड़ गई। कैंप में मची इस अफरा-तफरी के बाद आनन-फानन में बीमार बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी (लू) या फिर दूषित खान-पान की वजह से फू