नवाबगंज: गन्ना दफ्तर में किसानों का 115 दिन का धरना समाप्त, प्रशासन ने 15 दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया
बाराबंकी में गन्ना दफ्तर के बाहर 115 दिनों से चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन सोमवार करीब डेढ़ बजे समाप्त हो गया है।प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद किसानों ने यह घोषणा की। अधिकारियों ने किसानों की प्रमुख मांगें 15 दिनों के भीतर पूरी करने का आश्वासन दिया है।