Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image
image
image
image

भाजपा की सोच राष्ट्रहित सर्वोपरि की है और सेवा ही हमारा मूल मंत्र है: डॉ. अर्चना गुप्ता देश का युवा रोजगार सृजित करने वाला और राष्ट्र निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभाने वाला बन चुका है- डॉ. अर्चना गुप्ता मोदी और नायब सरकार की योजनाओं ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाया है- डॉ. अर्चना गुप्ता यमुनानगर-जगाधरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का कार्यकर्ताओं, आधा दर्जन से अधिक सामाजिक संगठनों ने फूल बरसा कर किया भव्य स्वागत, खूब लगे भारत माता की जय, मोदी, नायब और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारे स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा - यमुनानगर में जो स्वागत और आशीर्वाद मिला है वह नई ऊर्जा देने वाला है व मेरे संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा लागू की गई लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम:- डॉ.  अर्चना गुप्ता पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और हरियाणा की तरह ही पंजाब के लोगों को सुविधाएं मिलेगी: डा. अर्चना गुप्ता यमुनानगर, 13 जून। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को जगाधरी में आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन अन्य राजनीतिक दलों से अलग है। जब दूसरी पार्टियों के संगठन चुनावों के बाद निष्क्रिय हो जाते हैं, तब भी भाजपा का संगठन निरंतर सक्रिय रहकर जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में जुटा रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, निष्ठा और परिश्रम के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसके 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। इससे पहले यमुनानगर पहुंचने पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और फूलों की वर्षा करके भव्य एवं जोरदार स्वागत किया। इसी दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों वाल्मीकि समाज, उत्तराखंड समाज, पाल समाज, अग्रवाल वैश्य समाज, सैनी समाज, राजपूत समाज, चिकित्सक संगठनों तथा उद्योगपति संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद और अर्चना गुप्ता जिंदाबाद के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। अपने स्वागत से अभिभूत डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं और सभी सामाजिक संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यमुनानगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों ने जो भव्य एवं आत्मीय

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

MORE NEWS

धन्यवाद कृष्णपाल जी : विजय कौशिक प्रवक्ता कांग्रेस 
#KrishanPalGurjar
#BhartiyaJantaParty
#BJPGovernment
#Corruption
#Congress
#CongressParty
#thankyou
#faridabad
#voiceoffaridabad
#Voiceoffreedom

धन्यवाद कृष्णपाल जी : विजय कौशिक प्रवक्ता कांग्रेस #KrishanPalGurjar #BhartiyaJantaParty #BJPGovernment #Corruption #Congress #CongressParty #thankyou #faridabad #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

रक्तदान के माध्यम से बचाया जा सकता है किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन : रणधीर सिंह
महाराणा प्रताप जयंती पर जागो जगाओ यूनिवर्सल ट्रस्ट ने लगाया 9वां रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढक़र किया रक्तदान
करनाल, 13 जून : शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में जागो जगाओ यूनिवर्सल ट्रस्ट द्वारा जिला नागरिक अस्पताल करनाल में 9वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता सेवा की मिसाल कायम की। इस अवसर पर ट्रस्ट के संयोजक रणधीर सिंह ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप के आदर्श हमें राष्ट्रहित और समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ना चाहिए। वहीं जिला नागरिक अस्पताल करनाल ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है तथा रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों में मानवता, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जिला नागरिक अस्पताल करनाल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय वर्मा, चिकित्सा टीम, रक्तदाताओं एवं सहयोगी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर विमल चौहान, कमल राणा, बंसीलाल पांचाल, रामकुमार, अजय शर्मा, हंसराज कश्यप, मुकेश, नवीन पाल, गगन पुंडीर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

फोटो=01, 02
रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता एवं रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाते हुए आयोजक।

रक्तदान के माध्यम से बचाया जा सकता है किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन : रणधीर सिंह महाराणा प्रताप जयंती पर जागो जगाओ यूनिवर्सल ट्रस्ट ने लगाया 9वां रक्तदान शिविर, युवाओं ने बढ़-चढक़र किया रक्तदान करनाल, 13 जून : शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में जागो जगाओ यूनिवर्सल ट्रस्ट द्वारा जिला नागरिक अस्पताल करनाल में 9वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता सेवा की मिसाल कायम की। इस अवसर पर ट्रस्ट के संयोजक रणधीर सिंह ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शौर्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप के आदर्श हमें राष्ट्रहित और समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जुड़ना चाहिए। वहीं जिला नागरिक अस्पताल करनाल ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. संजय वर्मा ने कहा कि दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है तथा रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। समाज सेवा के ऐसे कार्य लोगों में मानवता, सहयोग और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने जिला नागरिक अस्पताल करनाल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय वर्मा, चिकित्सा टीम, रक्तदाताओं एवं सहयोगी समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर विमल चौहान, कमल राणा, बंसीलाल पांचाल, रामकुमार, अजय शर्मा, हंसराज कश्यप, मुकेश, नवीन पाल, गगन पुंडीर सहित बड़ी संख्या में युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। फोटो=01, 02 रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता एवं रक्त दाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाते हुए आयोजक।

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

करनाल, 13 जून।    जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि भारत सरकार तथा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला करनाल में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

आयुष विभाग करनाल के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने बताया कि दिनांक 13 जून 2026 को जिला करनाल के सभी ब्लॉकों में 'अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल' के तहत 8 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनभागीदारी: विभिन्न ब्लॉकों में कुल 8 स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें सरपंच, पंच, ग्रामवासी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कुल 1,422 लोगों ने भाग लिया।

हरित योग पहल: योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए इन स्थानों पर 349 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

2. आगामी कार्यक्रम: विश्व रिकॉर्ड लाइव योग अभ्यास कार्यक्रम(14 जून 2026)
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा एक अनूठी पहल के तहत एक साथ सबसे बड़ी संख्या में लाइव योग अभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

समय: प्रातः 6:15 बजे
भाग लेने की प्रक्रिया: टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देने पर मोबाइल के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एक लिंक प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे लाइव जुड़कर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना है।

3. आगामी कार्यक्रम: योग मैराथन (15 जून 2026)

वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन रोहिला ने बताया कि जिला करनाल में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 15 जून 2026 को एक विशाल 'योग मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:
शुरुआत: प्रातः 6:00 बजे योग मैराथन शुरू होगी।

रूट (स्थान): इस मैराथन का रूट एनडीआरआई (NDRI) चौक से गीता द्वार तक रहेगा।

अपील: आयुष विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूजा ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा जिला करनाल के सभी अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों सभी योग संस्थाओं, योग साधकों तथा समस्त करनाल वासियों से इस योग मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की विशेष अपील की है।

करनाल, 13 जून।    जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि भारत सरकार तथा हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला करनाल में विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयुष विभाग करनाल के योग विशेषज्ञ तथा हरियाणा योग आयोग करनाल के नोडल अधिकारी डॉ अमित पुंज ने बताया कि दिनांक 13 जून 2026 को जिला करनाल के सभी ब्लॉकों में 'अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल' के तहत 8 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनभागीदारी: विभिन्न ब्लॉकों में कुल 8 स्थानों पर कार्यक्रम हुए, जिनमें सरपंच, पंच, ग्रामवासी और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित कुल 1,422 लोगों ने भाग लिया। हरित योग पहल: योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए इन स्थानों पर 349 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। 2. आगामी कार्यक्रम: विश्व रिकॉर्ड लाइव योग अभ्यास कार्यक्रम(14 जून 2026) भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा एक अनूठी पहल के तहत एक साथ सबसे बड़ी संख्या में लाइव योग अभ्यास का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। समय: प्रातः 6:15 बजे भाग लेने की प्रक्रिया: टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देने पर मोबाइल के व्हाट्सएप (WhatsApp) पर एक लिंक प्राप्त होगा, जिसके माध्यम से 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे लाइव जुड़कर योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना है। 3. आगामी कार्यक्रम: योग मैराथन (15 जून 2026) वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नितिन रोहिला ने बताया कि जिला करनाल में स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 15 जून 2026 को एक विशाल 'योग मैराथन' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है: शुरुआत: प्रातः 6:00 बजे योग मैराथन शुरू होगी। रूट (स्थान): इस मैराथन का रूट एनडीआरआई (NDRI) चौक से गीता द्वार तक रहेगा। अपील: आयुष विभाग करनाल की जिला कार्यक्रम संयोजक श्रीमती पूजा ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग तथा जिला करनाल के सभी अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों सभी योग संस्थाओं, योग साधकों तथा समस्त करनाल वासियों से इस योग मैराथन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की विशेष अपील की है।

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने किया नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण, 30 जून से पहले कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

 करनाल, 13 जून।   डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बरसाती सीजन के मद्देनजर शनिवार को करनाल शहर में चल रहे नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बरसात शुरू होने से पहले पहले सभी नालों की सफाई का कार्य 30 जून से पहले-पहले पूरा करवाया जाए।

डीसी आनंद कुमार शर्मा ने अपने दौरे के दौरान सबसे पहले मुगल कैनाल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों का जायजा  लिया। अधिकारियों ने डीसी को जानकारी दी की मुगल कैनाल की सफाई का कार्य आगामी एक सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीसी ने रामनगर नाले का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य आगामी 30 जून से पहले पहले हर संभव पूरा करवाया जाए। यह नाला रामनगर से लेकर शहर के बीचों बीच से गुजरते हुए जीटी रोड 44 राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाता है।
इस मौके पर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता पुनीत नरवाल और कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, जेई गौरव कुमार, जेई रवि कुमार, सुपरवाइजर रामनिवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे|

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने किया नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण, 30 जून से पहले कार्य पूरा करने के दिए निर्देश  करनाल, 13 जून।   डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बरसाती सीजन के मद्देनजर शनिवार को करनाल शहर में चल रहे नालों की सफाई के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बरसात शुरू होने से पहले पहले सभी नालों की सफाई का कार्य 30 जून से पहले-पहले पूरा करवाया जाए। डीसी आनंद कुमार शर्मा ने अपने दौरे के दौरान सबसे पहले मुगल कैनाल का निरीक्षण किया और वहां चल रहे कार्यों का जायजा  लिया। अधिकारियों ने डीसी को जानकारी दी की मुगल कैनाल की सफाई का कार्य आगामी एक सप्ताह तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद डीसी ने रामनगर नाले का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी नालों की सफाई का कार्य आगामी 30 जून से पहले पहले हर संभव पूरा करवाया जाए। यह नाला रामनगर से लेकर शहर के बीचों बीच से गुजरते हुए जीटी रोड 44 राष्ट्रीय राजमार्ग तक जाता है। इस मौके पर नगर निगम के अधीक्षक अभियंता पुनीत नरवाल और कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा, जेई गौरव कुमार, जेई रवि कुमार, सुपरवाइजर रामनिवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे|

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026

शेखपुरा खालसा में पौधारोपण कार्यक्रम
 पेड़ देते हैं जीवन, संरक्षण भी जरूरी: कल्याण
 करनाल, 13 जून।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि भावी पीढिय़ों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पौधारोपण के बाद उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।
 श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव शेखपुरा खालसा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। करीब 150 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। श्री कल्याण ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य भी मां और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करना है। जिस प्रकार मां बच्चे का पालन -पोषण करके उसे बड़ा करती है, उसी प्रकार हमें पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष का रूप लेने पर ये पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। कोरोना काल में पेड़ों की कमी के महत्व को समझा जा सकता है जब ऑक्सीजन के लिए फैक्ट्रियों से सिलेंडर मंगवाने पड़े थे।
 उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने काफी तरक्की की है। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज बुजुर्गों के खाते में पेंशन राशि सीधे पहुंच रही है। विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं से सरकार की मंशा जाहिर होती है। राष्ट्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। गांवों में दौरे के समय 5 से 20 युवाओं को नौकरी मिलने की बात सुनने को मिलती है। क्षेत्र के गांव कोहंड में अब तक 119 युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल चुकी है। इसी कारण आज युवाओं का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ा है।
 श्री कल्याण में कहा कि कोरोना काल में विकास की गति जरूर प्रभावित हुई लेकिन अब बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी, कुटैल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे प्रोजेक्ट युवाओं के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होंगे। यूनिवर्सिटी चालू होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे जिससे न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने लोगों से इलाके की तरक्की के लिए मिलकर

शेखपुरा खालसा में पौधारोपण कार्यक्रम  पेड़ देते हैं जीवन, संरक्षण भी जरूरी: कल्याण  करनाल, 13 जून।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि भावी पीढिय़ों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाना जरूरी है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। पौधारोपण के बाद उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है।  श्री कल्याण आज घरौंडा क्षेत्र के गांव शेखपुरा खालसा में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष और अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। करीब 150 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। श्री कल्याण ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केंद्र सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उद्देश्य भी मां और मातृभूमि के प्रति सम्मान प्रकट करना है। जिस प्रकार मां बच्चे का पालन -पोषण करके उसे बड़ा करती है, उसी प्रकार हमें पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए। वृक्ष का रूप लेने पर ये पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। कोरोना काल में पेड़ों की कमी के महत्व को समझा जा सकता है जब ऑक्सीजन के लिए फैक्ट्रियों से सिलेंडर मंगवाने पड़े थे।  उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में देश ने काफी तरक्की की है। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज बुजुर्गों के खाते में पेंशन राशि सीधे पहुंच रही है। विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं से सरकार की मंशा जाहिर होती है। राष्ट्र मजबूती से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। गांवों में दौरे के समय 5 से 20 युवाओं को नौकरी मिलने की बात सुनने को मिलती है। क्षेत्र के गांव कोहंड में अब तक 119 युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल चुकी है। इसी कारण आज युवाओं का रुझान पढ़ाई की ओर बढ़ा है।  श्री कल्याण में कहा कि कोरोना काल में विकास की गति जरूर प्रभावित हुई लेकिन अब बचे हुए कार्यों को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी, कुटैल में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना जैसे प्रोजेक्ट युवाओं के उज्जवल भविष्य में कारगर साबित होंगे। यूनिवर्सिटी चालू होने के बाद यहां सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनेंगे जिससे न केवल लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने लोगों से इलाके की तरक्की के लिए मिलकर

Panipat, Panipat | Jun 13, 2026