कटनी नगर: बरही रोड स्थित अग्रवाल मोबाइल शॉप में चोरी, सीसीटीवी फुटेज वायरल, अज्ञात चोरों की तलाश तेज
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरही रोड स्थित अग्रवाल मोबाइल शॉप में अज्ञात चोरों ने 5 लाख कीमत के करीब 50 मोबाइल पार कर दिए थे इस वारदात का सीसीटीव्ही फुटेज आज मंगलवार शाम 4:20 पर वायरल हुआ है जिसके आधार पर अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है सीसीटीवी फुटेज में आरोपी शॉप के पास रेकी करते और दुकान के अंदर रखे मोबाइल चोरी करते नजर आ रहे हैं।