पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री जयंत राज ने कहा, तेजस्वी यादव को हमारे साथ रहना पसंद है
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा बताया है। इसे लेकर बुधवार शाम करीब 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के मंत्री जयंत राज ने कहा कि तेजस्वी यादव जब हमारे साथ होते हैं तो उन्हें सब अच्छा लगता है और जब हमारे विपरीत में होते हैं तो वह कुछ भी बोलते रहते हैं।