पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा-'दरवाजा खुलने और बंद करने के लिए ही होता है'
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला है वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए उनका दरवाजा बंद है। इसे लेकर जब राजद विधायक भाई बीरेंद्र से सवाल पूछा गया तो बुधवार दोपहर 3:00 बजे उन्होंने कहा कि दरवाजा खोलने और बंद करने के लिए होता ही है।