पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा में राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा, बिहार आज सभी मानकों पर पिछड़ा हुआ है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा को लेकर बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि बिहार 18-19 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में है और आज बिहार तमाम पैरामीटर पर सबसे पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सबसे अशिक्षा, सबसे गरीबी, सबसे बदहाली, सबसे ज्यादा पलायन और सबसे ज्यादा अपराध भी बिहार में ही है।