*➡️Ⓜ️अवगत कराना है कि आज दिनांक 10.07.2026 को थाना गागलहेड़ी के ग्राम सैय्यद माजरा के कब्रिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें कुछ दफनाए हुए शव पानी में बहते हुए दिखाई दे रहे थे। सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आए कि अत्यधिक बारिश एवं जलभराव के कारण दफनाए हुए शव बाहर आ गए थे एवं पानी में बह रहे थे। पुलिस द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को सम्मानपूर्वक धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए ऊंचे स्थान पर कब्रिस्तान में पुनः दफनवा दिया गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।*
➡️Ⓜ️जिसके सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर श्री विकास प्रताप सिंह चौहान द्वारा दी गई बाईट