बिहार: सदर अस्पताल के सभागार में बाल सुरक्षा कार्ड पर कार्यशाला आयोजित
Bihar, Nalanda | Feb 22, 2025 बिहार शरीफ के सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार की सुबह 11:30 बजे बाल सुरक्षा कार्ड को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व उपाधीक्षक डॉ. कुमकुम ने किया, जिसमें जिले के 20 प्रखंडों से आए स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान डॉ. कुमकुम ने नवजात शिशुओं से लेकर तीन साल तक के बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर विस्तार से चर्चा की।