कैराना: कैराना में विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के संबंध में एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण
Kairana, Shamli | Apr 24, 2026 शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कैराना एसडीएम शिवाजी यादव व सीओ हेमंत कुमार ने विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी इंतजामों को परखा। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की।