बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने तीन टप्पेबाज महिलाओं, सास, बहू और भतीजी को किया गिरफ्तार, सोने के जेवरात व रुपये बरामद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने टप्पे बाज तीन महिलाओं सास बहू एवं भतीजी को सोने की एक जोड़ी कान की बिजली तथा 1260 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को दिन में करीब 2 बजे कानूनी कार्रवाई कर तीनों टप्पे बाज महिलाओं को न्यायालय भेज दिया। बताते चले कि एक दिन पहले बिंदकी कस्बे के गांधी चौराहे के समीप से एक महिला के साथ टप्पेबाजी की गई थी।