आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की टीम काफी ज्यादा सक्रियता के साथ लोगों के बीच मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर संकल्पित है। इसी उद्देश्य से उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में स्विप कोसांग के द्वारा नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम चलाया जा रहा है और लोगों को भय मुक्त माहौल में सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है।