बरेली: बरेली में अम्बेडकर जयंती पर बवाल, प्रतिमा का अपमान और चौपाल में मारपीट—आरोपियों पर कार्रवाई की मांग तेज
बरेली से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां अम्बेडकर जयंती के मौके पर माहौल अचानक हिंसक हो गया। बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल 2026 की शाम फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला परा स्थित नगर पालिका चौपाल पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई जा रही थी। कार्यक्रम के दौरान पुष्पांजलि दी जा रही थी, तभी गांव के ही राजू उर्फ राजकुमार और उसका बेटा जितेंद्