चांदवा: चंदवा के नेवाड़ी के समीप एकाएक चलती कार पर धराशाई व विशालकाय पेड़,बाल बाल बच्ची चालक की जान
चंदवा। एनएच 75 अब 39 रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र के नेवाड़ी के समीप शनिवार की दोपहर हल्की आंधी के बीच एक विशालकाय पेड़ एकाएक एक चलती कार जेएच 01 सीजी 5985 पर गिर गया। पेड़ के गिरने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी, इस दुर्घटना में कार चला रहा चालक सुरजीत कुमार दास (लातेहार) की जान बाल-बाल बच गयी।