मंझनपुर: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने ओसा गेस्ट हाउस में जनसुनवाई करते हुए समीक्षा बैठक की, 75 में से 16 मामले हल किए
उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार ओसा गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित महिलाओं की जनसुनवाई की है। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया है।कुल 75 मामलों में से 16 का निस्तारण किया। संबंधित कई विभागों को महिला संबंधी बातों में निर्देश दिए हैं। पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में महिलाओं का सहयोग करे।