मंझनपुर: अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को उम्रकैद, कौशाम्बी एडीजे कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
मंझनपुर थाना क्षेत्र की एक बहुचर्चित आपराधिक वारदात में आखिरकार 12 वर्षों बाद पीड़िता को न्याय मिला। अपहरण, दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी हरिश्चंद्र उर्फ गरीब दास को एडीजे/एफटीसी-01 जनपद कौशाम्बी की अदालत ने शुक्रवार को समय करीब 2 बजे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसे 15,000 रुपये के जुर्माने से भी दंडित किया गया है।