मंझनपुर: योग दिवस की तैयारी में जुटा करारी CHC, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मंत्र
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के मद्देनज़र करारी कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शुक्रवार को समय 12 बजे योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम योग दिवस से पहले की रिहर्सल के रूप में किया गया, जिसका शुभारंभ डिप्टी सीएमओ डॉ. पी.एन. यादव ने किया। प्रशिक्षण सत्र में बतौर योग प्रशिक्षक ममता देवी ने हिस्सा लिया।