खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के घटरमहा गांव में बीती रात मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। सभी घायलों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी खलीलाबाद भेजा। थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर मिल चुकी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।