किशनगंज: व्यापार महासंघ के स्नेह मिलन में एकजुटता पर जोर, सीआई ने सीसीटीवी लगाने की दी सलाह
किशनगंज कस्बे के समीप रानीबड़ौद स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में व्यापार महासंघ का चतुर्थ स्नेह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इसमें 300 से अधिक व्यापारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सीआई रमेशचंद्र मेरोठा ने व्यापारियों से प्रत्येक प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सड़क पर सामान नहीं रखने की अपील की, ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनी रहे।