कैराना: कैराना में चार अवैध कॉलोनियों पर एमडीए का बुलडोजर चला, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता हितेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम नगर के शामली बाईपास मोड फ्लाईओवर के निकट पहुंची। जहां लोकेश गोयल व राजीव मलिक द्वारा लगभग दो बीघा भूमि पर दुकानों के लिए की गई प्लॉटिंग को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। इस कॉलोनी पर गत 17 मार्च को भी बुलडोजर चला था और प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया था।