बजाग: बोंदर बसनिया गांव में चोरी करते हुए चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पेड़ से बांधा, वीडियो वायरल
Bajag, Dindori | Jun 2, 2026 डिंडौरी जिले के बोंदर बसनिया गांव में चोरी करते हुए चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ पर बांध जिसका वीडियो मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। दरअसल चोर चोरी करने को लेकर घर में घुसा था उसी दौरान ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ लिया और पेड़ पर ले जाकर बांध दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा ।