अशोक नगर: रोरी गांव के पास बाइक फिसलने से 35 वर्षीय युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के रोरी गांव के पास बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सागर गांव निवासी शिवराज पुत्र हरिराम आदिवासी उम्र 35 वर्ष शुक्रवार को रात 9 बजे बंगला चौराहे से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रोरी गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया। युवक को राहगीरों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।