भरनो: मलगो मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, युवक सड़क पर तड़पता रहा
Bharno, Gumla | May 21, 2026 भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मलगो मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।बताया जाता है कि युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई,जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।दुर्घटना के बाद वह काफी देर तक सड़क पर ही तड़पता रहा और अंततः घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।