बिहारीगंज: बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों को सात दिनों में हटाने का अल्टीमेटम
बिहारीगंज में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त दिखा। सोमवार शाम करीब पांच बजे एसडीएम पंकज कुमार घोष के नेतृत्व में गांधी चौक और जवाहर चौक पर अभियान चलाया गया। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम देते हुए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।