राहे: राहे में बारिश से आफत, 200 से अधिक परिवार प्रभावित
Rahe, Ranchi | Jul 11, 2025 लगातार हो रही भरी बारिश से राहे प्रखंड के हर गांव में भारी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है।सबसे अधिक परेशानी राहे के धोबी मुहल्ला में हुई है। 200 से अधिक परिवार जल जमाव से प्रभावित हुए है। 50 से अधिक घरों में बारिश का पानी घुसा है। लोग अस्त व्यस्त है। मुहल्ले में नदी जैसा पानी बह रहा है। गुरुवार से शुक्रवार तक भरी जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हुई है।