सुजानगढ़: सालासर बालाजी मंदिर को देवस्थान विभाग को सौंपने की मांग की गई
सुजानगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सालासर बालाजी मंदिर को देवस्थान विभाग के अधीन करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने मंदिर में फैली अव्यवस्थाओं और हाल ही श्रद्धालुओं के साथ हुई घटना के विरोध में नारेबाजी की।