संदेश: बिछिआंव गांव में घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बधार से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम, क्षेत्र में फैली सनसनी
भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव में घर से निकले एक युवक का शव दूसरे दिन गांव के बधार से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिछिआंव गांव निवासी नन्हक यादव के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार मुन्ना यादव