कौंच: भेंड़ गांव की गौशाला का एसडीएम ने किया निरीक्षण, अनियमितताएं मिलने पर जताई नाराजगी, सचिव को किया तलब
Konch, Jalaun | May 22, 2026 कोंच क्षेत्र के ग्राम भेंड़ की गोशाला में शुक्रवार सुबह 9 बजे भारी अव्यवस्थाएं सामने आईं, किसानों की शिकायत पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम हेमंत पटेल ने गोशाला में चारा, चोकर और भीषण गर्मी से बचाव के इंतजाम न मिलने पर नाराजगी जताई, पानी के हौद में गंदगी और गोवंशों के लिए केवल सूखा भूसा मिलने पर ग्रामीणों ने लापरवाही के आरोप लगाए, वही सचिव को तलब किया है।