जैतपुर: जैतपुर में एमआरपी से ज़्यादा वसूली का आरोप: ₹230 की शराब ₹250 में बेची, वीडियो वायरल
जैतपुर में शराब दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। युवक से 230 रुपए की बोतल के बदले 250 रुपए लिए गए। भुगतान का स्क्रीनशॉट और वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से वायरल है। लोगों ने आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग की है।