घाघरा: शिवराजपुर गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चा घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Dec 2, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 11 वर्षीय तेम्बु उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया। मानवता का परिचय देते हुए घायल अवस्था में एक कार चालक घायल बच्चे को अपने वाहन पर लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा आया। जहा चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।