जगाधरी: शाहबाद के मदनपुर गांव में मिली महिला को पुलिस ने रेस्क्यू कर मगरपुर आश्रम में छोड़ा नहीं मिल पाया उसका परिवार
जांच अधिकारी ने बताया कि महिला को मदनपुर से रेस्क्यू किया गया है। जिसमें इसके हाथ पर सुनीता व राजेंद्र नाम खुदा हुआ है जिससे लगता है कि महिला का नाम सुनीता होगा और राजेंद्र उसके पति का नाम है। मगर इसकी पहचान नहीं हो पाई है महिला अपने बारे में भी बताने में असमर्थ लग रही है। जिसके बाद इसको मगरपुर आश्रम में छोड़ा गया ताकि परिवार मिलने पर उसको वहां भेजा जा सके।