जगाधरी: जठलाना में शराब के ठेके से पेमेंट लेने के लिए गया नौकर करीब ₹3 लाख लेकर नहीं लौटा वापस, पुलिस को दी गई शिकायत
मॉडल टाउन के रहने वाले परमल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका नौकर जठलाना में ठेके से पैसे लेने के लिए पहुंचा था। जहां से उसने ₹308600 की राशि ली इसके बाद वह वापस पैसे लेकर घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसका कुछ पता भी नहीं लग रहा। जिसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।