लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त: सड़क निर्माण में तेज़ी लाएं, मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करें, लापरवाही न हो
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में बुधवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे समाहरणालय में पथ निर्माण से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सड़क निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।