बिजनौर: बिजनौर के गांव रावली में रपटे पर तेज पानी के बहाव में स्कूल जाते हुए डूबी बच्ची धरना दे रहे किसानों ने बचाई जान
Bijnor, Bijnor | Aug 22, 2024 कोतवाली शहर के गांव रावली में मालन नदी का रहटे पर तेज पानी चल रहा है। वहां से गुजर रही है एक 8 वर्षी अंजलि नाम की बच्ची स्कूल जाते समय पानी की तेज बहाव में डूब गई। मौके पर पक्के पुल के निर्माण को लेकर धरना दे रहे किसानों ने ब मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन करके अंजलि की जान बचाई। स्थानीय लोगों व किसानों ने जिला प्रशासन से मौके पर पक्के पुल निर्माण की मांग की है।