बिजनौर: मंडावर क्षेत्र में इनामपुरा मार्ग गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप स्कूल बस ड्राइवर ने बनाई वीडियो
Bijnor, Bijnor | Aug 22, 2024 बिजनौर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते गुलदार के आतंक को लेकर पूरी तरह से लोग परेशान हैं। लगातार गुलदार आबादी के नजदीक दिखाई देता है। और इंसानों व मवेशियों पर हमला कर देता है। ताजा मामला मंडावर क्षेत्र में इनामपुरा मार्ग का है जहां पर गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया स्कूल बस ड्राइवर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है।