बिजनौर: गांव गांजालपुर में शराबी व्यक्ति ने पति पत्नी को मारपीट कर किया घायल घायल दंपति को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
Bijnor, Bijnor | Aug 22, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र के गांव गंजालपुर में एक शराबी व्यक्ति ने मोहल्ले के ही रेनू व उसके पति सत्यपाल को मारपीट कर घायल कर दिया। शराबी व्यक्ति वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल पति पत्नी को तत्काल बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।