हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में लूट का आरोप निराधार, कार की टक्कर लगने पर हुआ विवाद
शुक्रवार को देर रात हाईवे में कस्बे के समीप गायत्री तपोभूमि के निकट मौदहा के कार सवार व्यापारी से हुई लूट को पुलिस सिरे से नकार रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि लूट का आरोप निराधार है। कारों में टक्कर लगने से विवाद हुआ है। दूसरा परिवार चित्रकूट और मैहर भ्रमण करने पर निकला हुआ है। वापस लौटकर दूसरा पक्ष भी तहरीर देगा। मौदहा के एक व