खंडवा नगर: खंडवा में नदी किनारे मिली लाश से मचा हड़कंप! छोटी आबना नदी के पास मिला अज्ञात शव, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
खंडवा शहर में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब नई अनाज मंडी के सामने स्थित राशि परिसर के पीछे बहने वाली छोटी आबना नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।